क्राइम देश/दुनिया बागेश्व राष्ट्रीय सोशल हिल दर्पण

अनोखी कॉल गर्ल!… 500 में लड़कियों की तस्वीर, घंटे के हिसाब से रेट

खबर शेयर करें -

साइबर ठग अब हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, और इस बार उनका निशाना बने हैं झारखण्ड के धनबाद के युवा। यहां पर ठगों ने हनीट्रैप का नया तरीका अपनाया है, जिसमें लड़कों को झांसा देकर उनकी जेब पर डाका डाला जा रहा है। एक मोबाइल नंबर के जरिए इन ठगों ने युवाओं को जाल में फंसाना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि लोकलाज के कारण शिकार बने लोग पुलिस में शिकायत करने से भी हिचकिचा रहे हैं, जिससे यह ठगी तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उफनाईं नदियां, टूटे संपर्क... उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ऑरेंज अलर्ट

नकली कॉल गर्ल के जरिए ठगी की वारदात

साइबर ठगों द्वारा कॉल गर्ल के नाम पर लोगों को फंसाया जा रहा है। एक मोबाइल नंबर को वायरल कर उसे वाट्सऐप कॉल पर लड़कियों की तस्वीर भेजने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद, होटल में लड़कियों को भेजने के नाम पर ठग ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। धनबाद में यह ठगी तेजी से फैल रही है, और युवाओं के बीच इसकी चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदले अधिकारियों के दायित्व...जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

500 से लेकर 7000 तक की ठगी

वाट्सऐप कॉल करने के बाद ठग पहले 500 रुपए की मांग करते हैं और इसके लिए एक क्यूआर कोड भेजते हैं। पैसे ट्रांसफर करने के बाद लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती है। अगर लड़का लड़की को पसंद कर लेता है, तो घंटे के हिसाब से 3000 से 7000 तक की राशि मांगी जाती है। ठगों द्वारा चिकनी-चुपड़ी बातों से विश्वास दिलाया जाता है, और शिकार बने युवा पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

लोकेशन के आधार पर होटल का चुनाव

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम के बड़े फैसले...15 प्रस्ताव पास; शहर की बदलेगी सूरत

ठगों द्वारा कॉल करने वालों से लोकेशन लिया जाता है, और उसके आधार पर आसपास के होटलों का विकल्प दिया जाता है। कहा जाता है कि लड़की संबंधित होटल के कमरे में पहुंचेगी, और भुगतान के बाद कमरा नंबर बताया जाएगा। लेकिन जब शिकार युवक होटल का कमरा नंबर मांगते हैं, तो उनसे और पैसे की मांग की जाती है। इसके बाद उन्हें ठगे जाने का एहसास होता है। रुपए वापस मांगने पर ठग गाली-गलौज पर उतार आते हैं।।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी