उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

बेहोशी का इंजेक्शन…छात्रा से अश्लील हरकत, फर्जी डॉक्टर का खेल बेनकाब!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा का है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी डॉक्टर रिजवान ने बच्ची को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के कपड़े उठाकर उसके निजी अंगों को छूने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

घटना के समय बच्ची के परिजन अस्पताल के बाहर मौजूद थे। जब बच्ची ने होश पाया और चिल्लाना शुरू किया, तो परिजन अंदर पहुंचे। बच्ची ने रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान, पुत्र जबिर, निवासी मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

पुलिस ने कहा कि यह घटना न केवल चिकित्सा पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज के लिए भी एक सख्त चेतावनी है। मामले की जांच अभी जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में