उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस का कमाल!…मिनटों में सुलझा पुरानी लाखों की चोरी का रहस्य

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस ने अपनी प्रोफेशनल क्षमता और जनता के सहयोग से एक लंबित चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के अनुसार, देर रात उन्हें एक महत्वपूर्ण फोन कॉल प्राप्त हुई, जिससे पुलिस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया।

सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहा था और चोरी की घटनाओं में शामिल होने का अंदेशा था। एसएसपी नैनीताल ने तुरंत पूरे पुलिस सिस्टम को अलर्ट कर सभी थानों को सतर्क किया। थाने अलर्ट मोड में आ गए और प्रोफेशनल पुलिसिंग के तहत त्वरित घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को थाना चोरगलिया पुलिस ने धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गिरफ्तार व्यक्ति कैलाश चन्द्र तिवारी (पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर) के खिलाफ थाना भवाली में चोरी का मामला दर्ज था। दिनांक 10 जून 2023 को कैलाश ने रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000 नकद और होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी (UK04 AE 6106) लेकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

घटना के बाद से अभियुक्त फरार था। लगातार सुरागरसी और पतारसी के परिणामस्वरूप आज (13 दिसंबर 2025) उसे मय स्कूटी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न स्थानों पर होटल में काम कर ठगी करता था और फिर फरार हो जाता था। उसे रानीखेत, द्वाराहाट और अन्य क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाओं में शामिल पाया गया।

इस मामले में धारा 411 आईपीसी के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

गिरफ्तारी में शामिल टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, व0उ0नि0 आसिफ खान, अ0उ0नि0 लेखराज कम्बोज, कानि0 महेश गिरी और कानि0 मलखान सिंह शामिल थे।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संदेश देते हुए कहा कि जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में