उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

हिमालयी नज़ारे की अद्भुत झलक!…पहाड़ों में बर्फ, मैदान में बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। बदरीनाथ धाम में हालात ऐसे हैं कि करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है और हिमपात का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी तरह केदारनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है। मार्च महीने में इस तरह की बर्फबारी को स्थानीय लोग असामान्य मान रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट और कई जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

चमोली जिले में देर शाम से मौसम खराब बना हुआ है। निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम बर्फ की मोटी चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। पहाड़ों का दृश्य ऐसा लग रहा है मानो प्रकृति ने उन्हें चांदी से ढक दिया हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड एक बार फिर लौट आई है। औली में भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वहीं लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हालांकि किसानों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है। लंबे समय से बारिश की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं, लेकिन अब हो रही बारिश और बर्फबारी से अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, बर्फबारी और 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है। अनुमान है कि 25 मार्च तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रहेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में