उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अगले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए अहम!… इन जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। इसी बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के ‘सचेत’ ऐप पर उत्तराखंड के सात जिलों के लिए ‘Extremely Heavy Rain Alert’ जारी किया गया है, जिससे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... दो नए सर्किल बढ़े, 9 सीओ को मिली जिम्मेदारी

जारी अलर्ट के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन, मलबा आने और छोटे नदी-नालों के उफान जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे CM धामी!... कर दी ये बड़ी घोषणाएं

प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर अधिकांश जिलों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है, जबकि निचले इलाकों में भी जलभराव की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्तूबर में ही सर्दी का सितम शुरू!...पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में भी गिरेगा तापमान

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल काफी सक्रिय हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट व चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में