उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!… दो नए सर्किल बढ़े, 9 सीओ को मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार जिले में पुलिस क्षेत्राधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। साथ ही जिले में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। नए क्षेत्राधिकार निर्धारण के बाद अब हरिद्वार जिले में कुल नौ पुलिस सर्किल होंगे।

जिले में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने सीओ स्तर पर यह बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को अलग-अलग सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात!... घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर, दिनदहाड़े खूनी खेल से दहशत

बहादराबाद सर्किल की जिम्मेदारी एएसपी/सीओ देवव्रत जोशी को दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी। सीओ शिशुपाल नेगी को नगर सर्किल का दायित्व सौंपा गया है। उनके क्षेत्र में कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर शामिल हैं।

सीओ संजय चौहान को ज्वालापुर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी। वहीं सीओ सुरेंद्र बलूनी सदर सर्किल का कार्यभार संभालेंगे। उनके क्षेत्र में कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर!... वीकेंड पर बदलेंगे नियम, होटल बुकिंग के बिना न आएं

सीओ ओशिन जोशी को रुड़की सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर रहेंगी। सीओ अभिनय चौधरी मंगलौर सर्किल का दायित्व संभालेंगे, जिसमें कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा शामिल हैं।

इसी क्रम में सीओ देवेंद्र सिंह नेगी को लक्सर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर रहेंगी। सीओ सुमित पांडे भगवानपुर सर्किल के प्रभारी होंगे। उनके क्षेत्र में कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अभी-अभी भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

वहीं सीओ दक्ष शोखंद को रानीपुर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी।

पुलिस सर्किलों के पुनर्गठन और क्षेत्राधिकारियों के नए दायित्व तय होने के बाद जिले में पुलिसिंग को अधिक व्यवस्थित करने पर जोर रहेगा। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में