उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे CM धामी!… कर दी ये बड़ी घोषणाएं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ विकास योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर में दर्शन करने के बाद रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के धार्मिक महत्व को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन पहले मौत... फिर भी ‘इलाज’ चलता रहा!... निजी अस्पताल में महिला की मौत पर मचा हंगामा

जनसभा में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी दिशा में सरकारी सेवाओं और योजनाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव...मतगणना जारी, जानें कौन प्रत्याशी कितने वोटों से आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। केदारनाथ से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी को उत्तराखंड की सदी बनाने का संकल्प व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी सहित कई योजनाओं पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्तूबर में ही सर्दी का सितम शुरू!...पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में भी गिरेगा तापमान

सीएम धामी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के गांवों में रोजगार और विकास के अवसर बढ़ाकर लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर संभावनाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में