उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड में जंगलों में आग… वायुसेना ने संभाला मोर्चा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाएं अब चिंताजनक रूप ले रही हैं। गर्मियों के बाद जाड़ों में भी जंगल धधकने लगे हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले की फूलों की घाटी रेंज के जंगलों में लगी आग को बुझाने के प्रयासों में भारतीय वायु सेना सक्रिय हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

ज्योतिर्मठ में तैनात हेलिकॉप्टर पिछले दो-तीन दिनों से भारतीय सेना के साथ मिलकर आग प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कंडपाल के अनुसार, फिलहाल हेलिकॉप्टर से बांबी बकेट के जरिए पानी नहीं डाला गया है, लेकिन आग पर निगरानी और नियंत्रण के प्रयास लगातार जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक आकाश वर्मा ने विंग कमांडर दीपक रहेजा से दूरभाष पर संपर्क किया और केंद्रीय कमान से अनुरोध किया कि बांबी बकेट से संबंधित पुराने फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) से हटा दिए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा...श्रमिकों के लिए शुरू हुई ये नई योजनाएं

आग प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है, और आवश्यकता पड़ने पर वायुसेना की मदद से आग बुझाने के प्रयास और तेज किए जा सकते हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में