उत्तराखण्ड कुमाऊं सुसाइड हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में आढ़ती ने की आत्महत्या…फंदे में झूलता मिला शव, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में होलिका दहन के अगले दिन एक आढ़ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार लाल सिंह सूर्या मूल रूप से सूर्या गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में मुखानी थाना क्षेत्र के छड़ायल स्थित प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में परिवार के साथ रह रहे थे। बड़ी मंडी में उनकी आढ़त की दुकान बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 3 मार्च की रात उनका किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

विवाद के बाद जब वह घर लौटे तो परिजनों ने उन्हें दोबारा बाहर जाने से रोक दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो लाल सिंह फंदे से लटके मिले।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परिजन उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन पर कर्ज की बात भी सामने आ रही है। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी। मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में