उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हिला प्रशासन….आयुक्त का सख्त एक्शन—दिए ये आदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की। जनसुनवाई में भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, बिजली, लम्बित देयकों और आवासीय कॉलोनियों में कब्जे से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उधमसिंह नगर में ओबीसी वर्ग के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हल्द्वानी और भीमताल में तैनात 85 वालंटियरों के लगभग 36 लाख रुपये मानदेय भुगतान को लेकर आयुक्त ने संबंधित कंपनी को 14 फरवरी तक शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। भुगतान न होने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

पेयजल और विद्युत संबंधी शिकायतों पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर मौके पर ही समाधान कराया। वहीं भूमि विवाद के मामलों में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में