उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर बड़ी रेड…अनियमित्ताओं पर हुई कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देशों के बाद आबकारी विभाग ने बुधवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाते हुए विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल, कुसुमखेड़ा समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित कुल 12 देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों के स्टॉक, रजिस्टर, मूल्य सूची और सीसीटीवी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इनमें स्टॉक रजिस्टर का अद्यतन न होना, सीसीटीवी कैमरों का बंद पाया जाना तथा मदिरा की नई दरों का रेट लिस्ट में अंकन न होना शामिल रहा। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और आगे की प्रशमनात्मक कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

अभियान के दौरान आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंसधारियों और विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि मदिरा की बिक्री केवल निर्धारित दरों पर ही की जाए और सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल सहित विभागीय टीम शामिल रही।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में