उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

हादसों का उत्तराखंड… पिकप वाहन पलटने से सात घायल, चार की हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब उत्तरकाशी के पुरोला तहसील क्षेत्र से महज सात किमी दूर खलाड़ी-पुजेली मोटर मार्ग पर खलाड़ी गांव जाते समय एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गया। इस हादसे में पिकअप में सवार खलाड़ी गांव के चार ग्रामीण और सात मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला पहुंचाया गया। यहां, डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस फायर स्टेशन को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

पिकअप वाहन यूके 07 सीबी 9015 खलाड़ी सेब के बगीचों में मजदूरों और बगीचे का सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही यह खलाड़ी गांव के पास पहुंचा, वाहन अनियंत्रित हो गया और 50 मीटर नीचे खेतों में पलट गया। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर थी। घायलों में खलाड़ी गांव के नीरज (20 वर्ष), गौतम (26 वर्ष), करण (25 वर्ष), लोकेंद्र (32 वर्ष), विमल (30 वर्ष), शुभम (25 वर्ष) और नेपाली मजदूर बबलू (28 वर्ष) शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पुरोला भेजा गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि करण, नीरज, गौतम और शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में हादसा... निर्माणाधीन दीवार गिरने से महिला मजदूर दबी, मचा हड़कंप
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में