उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी-भीमताल रोड पर हादसा… यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, मची चीख पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जिले के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर बोहराकून क्षेत्र में रविवार देर शाम एक यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। ट्रैवलर में लगभग 22 लोग सवार थे।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पहुँचकर खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालने का काम किया। पुलिस और एंबुलेंस टीम को घटना की सूचना मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त प्रयास से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्रियों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

हालांकि, हादसे के कारण भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहन चालक और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर यातायात की व्यवस्था की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रैवलर के चालक से पूछताछ की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में