क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

महिला से हैवानियत…..दरिंदगी पर उतरे परिचित लड़के, बेटे को भेजा गैंगरेप वाला वीडियो

खबर शेयर करें -

 देश में बढ़ते महिला अपराधों के बीच शर्मशार कर देने वाली एक और घटना सामने आई है। झारखंड के देवघर में चार लड़कों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। चारों ने एक परिचित महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया और इस जघन्य अपराध की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। उनकी दरिंदगी यहीं नहीं थमी; उन्होंने उस वीडियो को 35 साल की महिला के बेटे को भेज दिया। यह घटना कुंडा थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

35 वर्षीय आदिवासी महिला, जो मूलतः दुमका जिला की निवासी है, अपने पति के साथ रहती है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह, जब पीड़िता का पति काम के सिलसिले में जसीडीह सिमेंट गोदाम गया था, चार परिचित युवकों ने घर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास हुई।

पीड़िता के अनुसार, चारों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना की वीडियो बना ली। आरोपियों ने यह वीडियो पीड़िता के पुत्र के मोबाइल पर भेज दिया। बेटे ने ही मां को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपियों को फोन कर पूछताछ की, तो उन्होंने पीड़िता के कमरे में पहुंचकर उसकी मारपीट की, मोबाइल और पैसे लूटे, और फिर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुंडा पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी की और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की तैयारी भी कर रही है। नगर और कुंडा पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। पीड़िता के पति ने थाना पहुंचकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी