उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा!… पिकअप से भिड़ी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच प्रदेश में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ ऑफिस में धधकी आग!... मची अफरा-तफरी, कई अहम फाइलें खाक

बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज टक्कर हुई। हादसे में स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल आपातकालीन सेवा को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका!... कार सवारों ने युवक को गोलियों से भूना

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की हालत की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25) पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी के रूप में हुई है। अनुपम हाल निवासी सर्किट हाउस पौड़ी था, जबकि उसका मूल गांव बैंग्वाड़ी बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध बेचने वालों की बल्ले-बल्ले!... सरकार ने खोला इतने करोड़ का खजाना

युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने परिवार और ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने युवक की मौत की पुष्टि की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में