उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हिल दर्पण

गुरु–शिष्य रिश्ते पर दाग!… हैवान बना शिक्षक, मासूम छात्र से अश्लील हरकत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पर गुरु–शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का गंभीर आरोप लगा है। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर कक्षा एक में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्र क्षेत्र के ही एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। बीते 6 फरवरी को छात्र स्कूल पढ़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र के साथ अश्लील हरकत की और उसे गलत तरीके से छुआ।

स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर छात्र ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर झबरेड़ा थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही अन्य शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी शिक्षक के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में