उत्तराखण्ड देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का नया खेल शुरू!… बादल, बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा यू-टर्न!... 11 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को कई स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे ‘हनुमान अंश’ के बाबा नीब करौरी!... टीम के साथ टेका माथा, उमड़े प्रशंसक

इन जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा... बाइक गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत; साथी लापता

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में