उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

टल्ली युवकों का तांडव… रौंदे वाहन, राहगीरों पर हमला, पुलिस से भी मारपीट!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें नशे में टल्ली युवकों ने देर रात जमकर तांडव मचाया।  तेज रफ्तार कार से दुकानों और बाइकों को टक्कर मारने के बाद युवकों ने दुकानदारों पर कांच की बोतलें फेंकी और राहगीरों पर हमला कर दिया।

यह घटना राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की डाकपत्थर रोड पर शनिवार रात सामने आई।जानकारी के अनुसार, जीवनगढ़ निवासी अंशुल चौहान और पहाड़ी गली निवासी केशव चावला डाकपत्थर की ओर से विकासनगर की तरफ आ रही कार में सवार थे। कार अचानक अनियंत्रित होकर दुकानों की ओर जा घुसी। इसके चलते मिट्टी के दिए, फास्ट फूड सेंटर का काउंटर और कई बाइकों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान संजय यादव की पत्नी रीना यादव सहित कुछ राहगीरों को चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले बीजेपी में भूचाल!...उत्तराखंड में एक साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा

हमले के बाद अंशुल चौहान ने अपनी शर्ट उतार कर करीब 15 लोगों को रोककर पीटना शुरू कर दिया। चीता पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। इस दौरान अंशुल चौहान ने चौकी प्रभारी मयंक त्यागी की वर्दी पर लगे स्टार नोच लिए। पुलिसकर्मी बड़ी मुश्किल से दोनों युवकों को काबू कर बाजार चौकी ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  नंगा कर निकाला जुलूस!...किशोरी से छेड़छाड़ पर फूटा भीड़ का गुस्सा

सूचना पर मौके पर सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर सनोज कुमार और कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। डाकपत्थर रोड निवासी पीड़ित रीना यादव और मंडी चौक निवासी चरणजीत ने दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने अंशुल चौहान और केशव चावला के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी चिकित्सकीय जांच कराई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में