उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

8 तमंचे, 10 कारतूस और एक तस्कर… हल्द्वानी में ऐसे की जा रही थी हथियारों की तस्करी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ एक अंतर-जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आठ अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की टीम 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर गेट के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग के पास एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  फीस के खेल पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!...निजी स्कूलों के लिए सख्त नियम लागू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष), निवासी ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। उसके पास से दो देशी तमंचे (12 बोर) के साथ 6 जिंदा कारतूस और 6 देशी तमंचे (315 बोर) के साथ 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर हादसा!...दिल्ली से लौट रहे युवक की मौत

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा, कांस्टेबल भारत भूषण और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह शामिल रहे। एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में