उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान!… जानिए नामांकन से लेकर नतीजे तक पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पंचायतों के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3,922 पदों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 12 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

उपचुनाव में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्य के 3,890 पद शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान के 23 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 9 पदों पर भी चुनाव कराया जाएगा। ये पद वर्ष 2025 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त रह गए थे या बाद में विभिन्न कारणों से खाली हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का रास्ता!... जापान-जर्मनी के लिए शुरू होगा खास प्रशिक्षण

आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 4 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। 5 अक्टूबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मंडराया भारी बारिश का खतरा!... चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, इन जिलों में रेड अलर्ट

इसके बाद 12 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 14 अक्टूबर को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत हुई, विजिलेंस ने जाल बिछाया!... 30 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा गया पटवारी

हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में वर्ष 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। अब चुनाव के बाद खाली रह गए पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। कार्यक्रम घोषित होने के बाद जिला स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान केंद्रों की व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, मतपत्रों की तैयारी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में