उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में 7 दिन बारिश का ‘अलर्ट मोड’!… इन दो दिनों में रहें खास सतर्क, जानें अपने जिले का मौसम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए 26 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज से अति तेज बारिश हो सकती है।

बुधवार 26 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश के तेज से अति तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पेंशन से इलाज तक...वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए बड़े मुद्दे, विधानसभा में सरकार को घेरेंगे विधायक

27 अगस्त को पर्वतीय जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन क्षेत्रों में गरज और बिजली चमकने के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम!... इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

29 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ऊधमसिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दिन देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 31 अगस्त को भी प्रदेश में बारिश का दौर बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान, खड़गे की हल्द्वानी रैली और शुद्धिकरण... भाजपा अध्यक्ष के बयान से बढ़ी सियासी तपिश

सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में