उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार हिल दर्पण

एक के बाद एक दो बहनों पर बरसाईं गोलियां!…उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, तीसरा शख्स भी घायल

खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। पनियाला रोड क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी दो बहनों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दलबदल से गरमाई सियासत!... भाजपा छोड़ दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

एसपी देहात के अनुसार, आरोपी भाई ने पहले प्रीत विहार स्थित अपनी बहन संगीता के घर पहुंचकर उसे गोली मारी। इसके बाद वह आजाद नगर स्थित दूसरी बहन पुष्पा के घर पहुंचा और वहां भी गोली चला दी। गोली लगने से पुष्पा की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में अफसरों के बम्पर तबादले

पुलिस के मुताबिक, पुष्पा के साथ रह रहे संदीप नाम के व्यक्ति पर भी आरोपी ने गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात की वजह और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में