उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

28 प्रस्ताव पास, बजट में 10% बढ़ोतरी…धामी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 28 प्रस्तावों पर मुहर लगी और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में 10% वृद्धि की गई है, जिससे बजट का कुल आकार 1.11 लाख करोड़ रुपए होगा। बजट में संशोधन करने और अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल पोषण, पर्यावरण, प्रशासन और न्यायिक सुधार से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल किया गया और उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को मंजूरी दी गई। 04 विशेष शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में नियमित नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

बाल और महिला पोषण योजनाओं में भी सुधार किया गया। बाल पालाश योजना के तहत 3 से 6 साल के बच्चों के लिए नए पोषक सामग्रियों को शामिल किया गया और महिला पोषण योजना में अंडा, दूध, केला के अलावा अन्य पोषक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

पर्यावरण और शहरी विकास क्षेत्र में प्रदेश के 11 नगर निगमों में संविदा के आधार पर पर्यावरण अभियंताओं की भर्ती और वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को मंजूरी दी गई।

न्यायिक सुधारों में देहरादून, काशीपुर और नैनीताल में 3 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना, 14 नए न्यायालय प्रबंधक (Court Managers) के पद सृजन और माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण की हल्द्वानी में अतिरिक्त सर्किट बेंच की स्थापना शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

इसके अलावा, सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026, मौन पालन नीति 2026, स्टोन क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट के लिए दूरी मानकों में संशोधन और संविदा/अनुबन्ध कर्मचारियों की नियमित नियुक्तियों के लिए मंजूरी दी गई।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि बैठक में कुल 32 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों पर अंतिम मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल के इन निर्णयों से राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार को गति मिलने की उम्मीद है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में