उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

रामलीला मैदान, खड़गे की हल्द्वानी रैली और शुद्धिकरण… भाजपा अध्यक्ष के बयान से बढ़ी सियासी तपिश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुद्धिकरण को उचित ठहराते हुए कांग्रेस पर मामले को बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है।

मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान जिस तरह के नारे लगाए गए और माहौल बना, वह मैदान की मर्यादा के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यदि किसी संगठन ने हवन कर मैदान का शुद्धिकरण किया तो इसमें गलत कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  डमरू की गूंज, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और तिरंगों की छटा... भव्य हुई टपकेश्वर महादेव की यात्रा

भट्ट ने कहा कि विपक्ष के पास न कोई ठोस मुद्दा है और न ही कोई प्रभावी कार्यक्रम। यही वजह है कि ऐसे मामलों को राजनीतिक रंग देकर समाज का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर समाज को बांटने वाली राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा इस मामले को दलित समाज से जोड़ने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को लेकर राजनीति कर रही है। खड़गे के नाम पर उत्तराखंड में जिस तरह से मुद्दा बनाया जा रहा है, उसे वह स्वयं भी समझते होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल!... इन अफसरों के बदले दायित्व, कई बड़े विभाग हिले

गौरतलब है कि खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ ने रामलीला मैदान में हवन कर शुद्धिकरण करने का दावा किया था। संगठन ने आरोप लगाया था कि रैली के दौरान कथित तौर पर धर्म विशेष के समर्थन में नारे लगाए गए और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की ‘प्रवक्ता टोली’ में बड़ा फेरबदल... 8 नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

मामला बढ़ने के बाद कांग्रेस ने इसे राज्यसभा में भी उठाया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में शुद्धिकरण की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। वहीं भाजपा ने शुद्धिकरण कराने वाले संगठन से किसी भी तरह का संबंध होने के आरोपों को खारिज किया है। अब महेंद्र भट्ट के बयान के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा में आ गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में