उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल!… इन अफसरों के बदले दायित्व, कई बड़े विभाग हिले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। फेरबदल में गृह, राजस्व, आवास, नागरिक उड्डयन, कृषि, समाज कल्याण और सैनिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस में विरोध के सुर!... अब्दुल राजिक बोले- राज्य आंदोलनकारियों का होगा अपमान

आदेश के तहत आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदांडे (2012 बैच) को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले उनके पास अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व था।

आईएएस डॉ. आनंद श्रीवास्तव (2013 बैच) को अपर सचिव राजस्व के साथ अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी (2017 बैच) को अपर सचिव आवास विभाग बनाया गया है। इससे पहले वह शहरी विकास एवं आवास समेत अन्य जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

पीसीएस अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव गृह और अपर सचिव आवास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रॉकली को अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में क्या होने वाला है आज?...CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

शासन के इस फेरबदल के बाद इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में