उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

रफ्तार बनी काल…हादसे में बुझ गया इकलौता चिराग, कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना 28 अप्रैल को  ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर-जाफरपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक की पहचान दीपक कोली (प्रथम वर्ष छात्र) पुत्र मदन राम, निवासी जय नगर नंबर-01 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक ड्रोन स्कूल की ओर से जाफरपुर की तरफ जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दीपक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

गदरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में