उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में मचेगा सियासी घमासान!…इन नेताओं की एंट्री से हाई होगा चुनावी पारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सितंबर से प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की तैयारी में जुटी है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक टिकट, कई दावेदार!... भाजपा में अंदरखाने तेज हुई टिकट की दौड़, बढ़ी सियासी हलचल

कांग्रेस राहुल गांधी का एक और उत्तराखंड दौरा तैयार कर रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में युवाओं और नए मतदाताओं से संवाद कर सकते हैं। पार्टी का फोकस मैदानी जिलों में युवा वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर है।

प्रियंका गांधी के सितंबर में उत्तराखंड दौरे की भी तैयारी चल रही है। कांग्रेस उन्हें पर्वतीय जिलों में सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। संभावित कार्यक्रमों में चमोली और अल्मोड़ा में जनसभा का विकल्प भी शामिल है, हालांकि अंतिम कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बिजली ने बढ़ाई चिंता!...उत्तराखंड में येलो अलर्ट, कई जिलों में तेज बौछारें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे को लेकर भी दिल्ली स्तर पर बातचीत चल रही है। पार्टी की कोशिश है कि सितंबर में राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उतारकर संगठन और चुनावी अभियान को गति दी जाए। माना जा रहा है कि सितंबर से उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी अभियान और ज्यादा आक्रामक नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधों की लंबी फेहरिस्त... शस्त्र-एनडीपीएस समेत कई केस वाले दो बदमाश जिला बदर

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में