उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम!… इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। पहाड़ी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम कुछ नरम नजर आ रहा है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश का दौर तेज से अति तेज भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... शिक्षकों के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट सख्त

मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन तीनों जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रखा गया है। वहीं, अन्य कई जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ा दिया है। कई जगह तेज बौछारें पड़ रही हैं। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में बारिश की गति अपेक्षाकृत कम है। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अतिक्रमण चिन्हीकरण पर बवाल!... PWD टीम पर बरसाए ईंट-पत्थर; वीडियो वायरल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  DM से फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर दी सार्वजनिक!... प्रशासन ने न्यूज पोर्टल से मांगा पूरा हिसाब

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में