उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान दावे और आपत्तियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निर्वाचन विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में नौ आईएएस-पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये अधिकारी मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नामित पर्यवेक्षक संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। इसमें नोटिस वितरण, नोटिस की तामीली और सुनवाई की प्रक्रिया भी शामिल है। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करते हुए दावे-आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क है या हादसों का रास्ता?... हल्द्वानी की इस गली में हर कदम पर हादसे का खतरा

पर्यवेक्षकों को अपने दैनिक निरीक्षण की रिपोर्ट संबंधित मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सप्ताह में दो बार भेजनी होगी। इसके लिए मैन्युअल ऑन इलेक्टोरल रोल-2023 में निर्धारित पुनरीक्षण प्रक्रिया और रिपोर्टिंग प्रारूप का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश, बदहाल रास्ते और स्वास्थ्य सेवाओं की बेबसी... नवजात के बाद मां की भी मौत

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित पुनरीक्षण अवधि पूरी होने तक सभी नामित अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन के अधीन रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हरिद्वार जिले में विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर और ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्रों की निगरानी जीएमवीएन के एमडी संदीप तिवारी करेंगे। भगवानपुर, पिरान कलियर और रुड़की विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र को दी गई है।

वहीं, झबरेड़ा, खानपुर और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों की निगरानी मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार करेंगे। लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के लिए नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हादसा... दो महिलाओं को कार ने कुचला; गर्भवती की मौत

नैनीताल : लालकुआं और हल्द्वानी विधानसभा में निदेशक कौशल विकास संजय कुमार।

ऊधमसिंह नगर : जसपुर व काशीपुर में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, बाजपुर व गदरपुर में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, रुद्रपुर, किच्छा व सितारगंज में केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर और नानकमत्ता व खटीमा में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में