उत्तर प्रदेश अजब- गजब राष्ट्रीय हिल दर्पण

अजब प्रेम की गजब कहानी!…15 साल बड़ी प्रेमिका के लिए प्रेमी का खतरनाक जुनून

खबर शेयर करें -

कहते हैं प्यार न उम्र देखता है और न ही समाज की बंदिशें। ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें 20 साल के युवक को अपने ही मोहल्ले में रहने वाली 35 साल की महिला से प्यार हो गया। दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन परिवार वालों को इसकी भनक नहीं थी।

मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। बताया जा रहा है कि युवक अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्याम नगर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। उसी मोहल्ले में रहने वाली 35 साल की महिला से उसकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। समय के साथ उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

गुरुवार को दोनों मथुरा के वृंदावन दर्शन के लिए गए थे। जब वे वापस लौटे तो युवक के परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी हो गई। परिवार वालों ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला के घर पहुंचे और दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बताया जाता है कि बातचीत के दौरान महिला ने शुरुआत में शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक ने गुस्से में महिला के घर की दूसरी मंजिल से गली में छलांग लगा दी। हालांकि गनीमत रही कि वह नीचे झूल रहे बिजली के फाइबर केबल के जाल में फंस गया, जिससे उसकी जान बच गई।

मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को तारों से सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन युवक महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात...प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या, सनसनी

आखिरकार युवक की जिद और दोनों के प्रेम के आगे परिवार वाले भी मान गए। कुछ देर बाद महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों परिवारों की सहमति से 9 मार्च को दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया है। फिलहाल दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो