उत्तराखण्ड कुमाऊं सुसाइड हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में सनसनी… होटल में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, वीडियो जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक निजी होटल में ठहरे व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज से होटल में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह के साथ काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में एक होटल में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे सुखवंत सिंह ने होटल के कमरे में अपनी कनपटी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

घटना के समय कमरे में मौजूद पत्नी और बेटा भी गोली के छर्रों की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे भूमि विवाद को वजह माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार सुखवंत सिंह के साथ करोड़ों रुपये की ठगी कर गलत तरीके से जमीन का बैनामा कराया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले भी पुलिस में की थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में