उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

‘Gen-Z’ नहीं, ‘Indie Generation’ हैं आप!…CM धामी का युवाओं को जोशीला संदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को नई पीढ़ी की ताकत का अहसास कराया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे केवल ‘जेन जी’ नहीं, बल्कि ‘इंडी जेनरेशन’ यानी इंडियन जेनरेशन हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की सबसे अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव का ऐलान!... जानिए नामांकन से लेकर नतीजे तक पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानें तथा लक्ष्य हासिल होने तक निरंतर मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश की दिशा और भविष्य तय करने की क्षमता रखता है। ऐसे में युवाओं को अपनी ऊर्जा और समय का सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए।

दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल कक्षाओं में पढ़ाई और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। विश्वविद्यालय वह मंच है, जहां विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं, नई सोच विकसित करते हैं और भविष्य की दिशा तय करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी के दिन बांटे पट्टे, फिर रद्द की जमीन!...29 साल पुराने रिकॉर्ड ने खोल दिए कई राज?

उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने और लगातार अपनी क्षमताओं को निखारने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में देखें।

यह भी पढ़ें 👉  2027 के चुनावी रण में भाजपा ने बिछाई सियासी बिसात!... कांग्रेस के नैरेटिव पर निगरानी, इन सीटों पर खास रणनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, रचनात्मकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में