उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

येलो-ऑरेंज अलर्ट…गरज, बिजली और तेज हवाओं का खतरा! रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों में बादलों की सक्रियता को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी जिलों में आज, 29 मार्च को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, वहीं 3300 मीटर और उससे ऊँचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 से 31 मार्च तक राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। मार्च का समापन भी बारिश के साथ होगा। पहाड़ी जिलों में गरज और आकाशीय बिजली के साथ झोंकेदार हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के बीच मौसम सक्रिय रहेगा। मैदानी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

30 मार्च को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊँचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

अप्रैल की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। 1 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ 3300 मीटर और उससे ऊँचे स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है। 2 और 3 अप्रैल को भी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में