उत्तराखण्ड देहरादून रोजगार हिल दर्पण

सालों का इंतजार खत्म!… उत्तराखंड में इन अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के 58 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद प्रमाण पत्रों की वजह से लंबे समय से अटके इन अभ्यर्थियों का अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

मामला कनिष्ठ सहायक, पुलिस कांस्टेबल और आशुलिपिक पदों से जुड़ा है। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन तो हो गया था, लेकिन राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र से संबंधित औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण अंतिम परिणाम रोक दिया गया था। इसके चलते चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में क्या होने वाला है आज?...CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया और कैबिनेट में निर्णय लेकर उन्हें प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का अवसर देने का फैसला किया। इसके बाद आयोग ने पूरे मामले की समीक्षा करते हुए लंबित परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दलबदल से गरमाई सियासत!... भाजपा छोड़ दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

अब जारी परिणाम के अनुसार 44 अभ्यर्थियों का चयन कनिष्ठ सहायक, 12 अभ्यर्थियों का चयन पुलिस कांस्टेबल और 2 अभ्यर्थियों का चयन आशुलिपिक पद के लिए हुआ है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को अब संबंधित विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा।

बताया गया कि कई अभ्यर्थियों के राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी, जिसके कारण उनका चयन अटक गया था। सरकार के फैसले के बाद उन्हें दोबारा मौका मिला और अब उनके लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुल गया है। आयोग के इस फैसले से जहां 58 चयनित अभ्यर्थियों को राहत मिली है, वहीं विभिन्न विभागों को भी लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नए कर्मचारी मिल सकेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में