उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दमुवाढूंगा में वर्षों के संघर्ष का अंत करीब!… ड्रोन सर्वे के बाद अब जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्रवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन के निर्देशों के तहत क्षेत्र के सीमांकन, सर्वे और बंदोबस्ती का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का सर्वे कर पीलर स्थापित किए हैं, जबकि राजस्व प्रशासन की ओर से सर्वे और अभिलेखों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... इन 6 जिलों में बरसेंगे बदरा

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दमुवाढूंगा क्षेत्र में निवासरत पात्र लोगों के अधिकार और हिस्सेदारी से संबंधित अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत पात्र क्षेत्रवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रशासन द्वारा सीमांकन और बंदोबस्ती के कार्य में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन सर्वे के आधार पर डिजिटल अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इससे बंदोबस्ती की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!... राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत

दमुवाढूंगा के ग्रामीण लंबे समय से भूमि के मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं। सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी है। इसी क्रम में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पात्र लोगों को जल्द भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शर्मनाक हरकत!... नाबालिग से कुकर्म की कोशिश, लोगों ने दबोचा आरोपी

जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि पात्र लोगों के भू-अधिकारों से संबंधित अभिलेख नियमानुसार तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र निवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में