उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

महिला से हैवानियत……अश्लील वीडियो बनाकर सात माह तक रेप, ऐसे खुला मामला

खबर शेयर करें -

देहरादून। यहां महिला से हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। पहले तो आरोपी ने कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर सात महीने तक रेप करता रहा। आरोपी के खिलाफ चकराता राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़िता के परिजन डीएम सोनिका और एसएसपी अजय सिंह से मिले। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच सिविल पुलिस से कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि, तेजी से कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  युवती के साथ शर्मनाक हरकत!...कार में झांकने को कहा, फिर आरोपी ने कर दी अश्लीलता

पीड़िता ने केस दर्ज कराते हुए कहा कि मुकेश खन्ना निवासी रंगियो खेड़ा साबड़ा चकराता से उसकी जान पहचान थी। पीड़िता हरबर्टपुर क्षेत्र में किराये में कमरे में रहती है। आरोपी सात महीने पहले उसके कमरे में आया। आरोप है कि वहां उससे दुष्कर्म किया और इसकी अश्लील वीडियो बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन से लेकर PPP तक घमासान!...विधायक के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता बीते छह अप्रैल को अपने गांव गई थी। आरोपी इस दौरान भी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि वहां शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी की यह हरकत गांव के लोगों ने देख ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रिश्तों का उलझा खेल!... बड़ी बहन से शादी करना चाहता था युवक, दामाद ने मार डाला

पीड़िता ने इसे लेकर बीते 10 अप्रैल को चकराता तहसील की राजस्व चौकी में तहरीर दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के इस मामले की जांच सिविल पुलिस करेगी। इसके निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में