उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं…गरज-चमक के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संकट गहराया... सड़कें बंद, बाजारों में घुसा मलबा, चारधाम यात्रा थमी

हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी मैदानी से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक बढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक बढ़कर 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक बढ़कर 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी लगभग इसी तरह का मौसम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 19 मार्च तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में