उत्तर प्रदेश क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

पत्नी पर अवैध संबंध का शक… दीवार फांद घर में घुसा पति और फिर…

खबर शेयर करें -

जब शक का कीड़ा इंसान के दिमाग में घुस जाता है, तो वह सच को जानने की बजाय केवल अपनी संदेहों में उलझा रहता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला यहां सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर तेजाब डालकर उन्हें गंभीर रूप से झुलसा दिया। आरोप है कि पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने यह घातक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि बुरी तरह झुलसी पत्नी और दोनों बेटियों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

यह मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निगोही क्षेत्र का है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है। टिकरी गांव में किराए के मकान में रहने वाली रामगुनी (33) अपनी दो बेटियों, नेहा (16) और रचिता (18) के साथ सो रही थी। इसी दौरान उनका पति दीवार फांदकर घर में घुस आया और बिना किसी चेतावनी के तेजाब उन पर डाल दिया। तेजाब पड़ते ही तीनों महिलाएं चीखने लगीं, लेकिन इससे पहले कि कोई मदद पहुंचाता, आरोपी पति फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

रामगुनी का बेटा आशु जो उस समय अपने दोस्त के घर गया था, उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आशु ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी हैं और शराब की लत के चलते उन्होंने अपनी खेती भी बेच दी थी। इसके बाद रामगुनी अपने बच्चों के साथ टिकरी गांव में रहने लगी थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उसने यह जघन्य कृत्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगुनी और उसकी बेटियों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति और उसके साथी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी