पति-पत्नी और वो का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई और अब वह पति को धमकियां दे रही है। प्रेमी द्वारा पति को आपत्तिजनक फोटो भेजे जा रहे हैं। प्रेमी खुद को गुंडा बताते हुए डरा-धमका रहा है।
मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है। जिसके अनुसार एटा जिले की एक युवती के प्रेम संबंध उसके चाचा के साले (मामा) के साथ बन गए। शादी के बाद विवाहिता फिरोजाबाद आकर अपने पति को परेशान करने लगी। उसने कहा कि वह केवल अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और पति उसके लायक नहीं है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि परिवार ने उसके प्रेम संबंधों के चलते ही उसकी शादी जबरन कर दी थी। इसके बाद विवाहिता ने मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ मैनपुरी भागने का निर्णय लिया।
प्रेमी अब फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो पति को भेज रहा है। प्रेमी खुद को “मैनपुरी का गुंडा” बताते हुए धमकी दे रहा है कि कोई उसे कुछ नहीं बिगाड़ सकता। विवाहिता को भगाने में एटा के नीतू और उनके पति जीतू का भी हाथ बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है, जबकि पीड़ित पति सदमे में है। विवाहिता को भागने में मदद करने वाले एटा के दंपति पर भी केस दर्ज किया गया है।


