उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

किसके सिर सजेगा ताज?…नए नगर निकायों में वोटिंग ने बढ़ाई सियासी धड़कनें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के तीन नवगठित शहरी निकायों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।

इस चुनाव के तहत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर, नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 11 जून को होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

हाल ही में नगर पंचायत घोषित किए गए गढ़ीनेगी क्षेत्र में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। यहां अध्यक्ष पद समेत सात सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने नए निकाय के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद के साथ मतदान किया।

चंपावत जिले की नवगठित नगर पंचायत पाटी में भी पहली बार चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि चार वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

पाटी की युवा मतदाता चाहत मौनी ने पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है, इसलिए मतदान करना जरूरी है।

वहीं टिहरी जिले की नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर मुकाबला समाप्त हो गया था। अब यहां सात वार्डों में सभासद पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

नरेंद्रनगर के सात वार्डों में कुल 3,596 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1,623 महिला और 1,973 पुरुष मतदाता शामिल हैं। चुनाव मैदान में उतरे सभासद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएगा, जिसकी गणना 11 जून को की जाएगी।

तीनों निकायों को मिलाकर कुल 10,251 मतदाता 18 वार्डों और 19 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में