अजब- गजब उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

14 साल की लड़की, 17 साल का लड़का!…शादी रुकवाने पहुंची पुलिस तो मच गया बवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक नाबालिग किशोरी और किशोर की शादी की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और परिजनों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बच्चों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

जानकारी के अनुसार, देहरादून के लक्ष्मण चौक क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर के विवाह की तैयारी चल रही थी। सूचना मिलने पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पुलिस, चाइल्डलाइन और समर्पण संस्था की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!... अगले कई दिन जमकर बरसेंगे बादल

बताया गया कि दोनों नाबालिग विवाह करने की इच्छा जता रहे थे और उनके परिजन भी इसके पक्ष में थे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि कानूनी रूप से बालिग होने से पहले विवाह की अनुमति नहीं है और ऐसा करना बच्चों के अधिकारों के साथ-साथ उनके भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  "24 घंटे... वरना थाने में आत्मदाह!" नवविवाहिता के VIDEO ने उत्तराखंड में मचा दी सनसनी

कार्रवाई के दौरान परिजनों और टीम के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

रेस्क्यू के बाद किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया, जबकि किशोर को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों नाबालिगों को संबंधित प्राधिकरण के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उनकी काउंसलिंग कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रधान पति की दबंगई!... स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिर लाठी-डंडों से किया हमला

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य बबीता सहोत्रा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। वहीं आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि दोनों नाबालिगों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में