उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

अतिक्रमण, बेदखली और पुनर्वास… बनभूलपुरा मामले में अब क्या होगा अगला कदम?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का 24 फरवरी को पारित आदेश सार्वजनिक हो गया है। आदेश की प्रति वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद मामले से जुड़े पुनर्वास और बेदखली की प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष बताया गया कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आसपास करीब 30.040 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लगभग 4,365 मकान बनाए गए हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। रेलवे ने नई लाइन और अन्य परियोजनाओं के लिए करीब 30.65 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता जताई है। कोर्ट ने माना कि यह भूमि परियोजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

अदालत को यह भी बताया गया कि 13 परिवारों के पास छोटे भूखंडों का वैध स्वामित्व है। यदि उनकी जमीन परियोजना के दायरे में आती है तो नियमानुसार अधिग्रहण किया जाएगा। हालांकि, बाकी निवासियों को अतिक्रमणकारी मानते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उन्हें उसी स्थान पर पुनर्वास का अधिकार नहीं है।

केंद्र और रेलवे की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया है कि प्रभावित परिवारों को संरचना हटाने के लिए छह माह तक प्रति परिवार 2,000 रुपये प्रतिमाह अनुग्रह राशि दी जाएगी। यह राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन करने का अवसर दिया जाए। इसके लिए उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (USLSA) 19 मार्च 2026 के बाद क्षेत्र में पुनर्वास शिविर लगाएगा। इन शिविरों में परिवारों को योजना की जानकारी दी जाएगी और आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

जिलाधिकारी नैनीताल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शिविरों में आवश्यक सहयोग देंगे। पात्रता तय होने के बाद संबंधित रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में पेश की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर हलचल तेज हो गई है और अब आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में