उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

होटल के अंदर क्या चल रहा था?… स्कूल यूनिफॉर्म में मिलीं लड़कियां, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल में दो नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला रामनगर के कानियां क्षेत्र स्थित एक होटल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और स्कूल ड्रेस में होटल के कमरे में मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

घटना की जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को मिली, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया। सभी को पूछताछ के लिए रामनगर कोतवाली ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मदन जोशी ने बताया कि उन्हें लंबे समय से उक्त होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल संचालक ने बिना किसी पहचान पत्र की जांच के छात्राओं को कमरा उपलब्ध कराया, जबकि वे स्कूल ड्रेस में थीं और नाबालिग प्रतीत हो रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं, इसलिए मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में