अजब- गजब उत्तराखण्ड हरिद्वार हिल दर्पण

शादी की तैयारी पूरी, बारात निकलने का इंतजार… तभी 6 साल पुरानी प्रेमिका पहुंच गई पुलिस चौकी!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। छह साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद प्रेमी के दूसरी युवती से निकाह करने की खबर मिलते ही प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया कि शादी की तैयारियों के बीच हलचल मच गई। प्रेमी की बारात निकलने से पहले ही युवती सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंच गई और युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का है। युवती के अनुसार, वर्ष 2020 से भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें होती थीं। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे निकाह करने का वादा किया था और इसी भरोसे पर उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  बारात की खुशियां मातम में बदलीं...उत्तराखंड में खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत

युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन महीने से युवक का व्यवहार बदलने लगा था। वह निकाह की बात पर टालमटोल कर रहा था, जबकि उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाता रहता था। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक 24 नवंबर को किसी दूसरी युवती के साथ निकाह करने जा रहा है। यह खबर मिलने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक मुकदमे ने खड़ा कर दिया बड़ा बखेड़ा!... बेटे पर केस दर्ज, मां मोबाइल टावर पर चढ़ी

इसके बाद वह सीधे सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंची और पूरी घटना बताते हुए तहरीर सौंप दी। युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उससे ही निकाह करने की बात पर अड़ी रही। चौकी में मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर कायम रही।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया, लेकिन वह स्वयं वहां नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसकी जगह कुछ अन्य लोग चौकी पहुंचे। उधर, प्रेमिका के अचानक पुलिस चौकी पहुंचने से शादी की तैयारियों में जुटे दोनों पक्षों में हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?... हरदा ने राहुल गांधी का नाम लेकर बढ़ाई सियासी हलचल

सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में