उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अभी बिगड़ा रहेगा मौसम!…उत्तराखंड में अलर्ट, स्कूल बंद होने से पढ़ाई पर असर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में 21 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव!... 100 लोगों की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित है। कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित होने के साथ ही भूस्खलन और जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में बारिश का दौर 24 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिन प्रदेश के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI में चुनाव के बाद बड़ा एक्शन!...जिलाध्यक्ष समेत छह पदाधिकारी संगठन से बाहर

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा भी पैदा हो सकता है। लोगों को नदी और बरसाती नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में पहली बार धामी कैबिनेट!... कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में