उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

अगले 6 दिन मौसम रहेगा ‘खतरनाक’… भारी बारिश से लेकर वज्रपात तक का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत अगले छह दिनों तक सभी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई को बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को इन चार जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में गर्जना के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में वज्रपात के साथ बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर!...8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद भारी

जुलाई के अंतिम दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश के दौर हो सकते हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी; युवक की मौत

1 अगस्त को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश के दौर चलने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...इन पीसीएस अफसरों के बदले दायित्व

2 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में