उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल मौसम शिक्षा हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का कहर…इन जिलों में 24 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह से मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि हिमालयी इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। मौसम की इस गतिविधि से पर्यटक, होटल व्यवसायी और किसान खुश हैं, लेकिन आम जनता को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए टिहरी और पिथौरागढ़ जिलाधिकारियों ने 24 जनवरी, शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

टिहरी जिले में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है।

पिथौरागढ़ जिले में भी जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने जिले में मौजूद पर्यटकों से भी अपील की है कि वे ऊँचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और सभी को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में