उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का कहर!…शीतलहर का अलर्ट, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का अचानक बदलता मिजाज लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कोहरा छाएगा। इससे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस जैसी ठंडक महसूस होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की संभावना से सुबह और शाम की ठंड और बढ़ सकती है। दिनभर मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में