उत्तराखण्ड

मौसम अलर्ट… उत्तराखंड में मूसलधार बारिश की चेतावनी! इन इलाकों में स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, पिथौरागढ़ जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!...उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ के विकास खंड धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट में मंगलवार, 16 सितंबर 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  DJ के पीछे चल रहे थे युवक, हाथों में थीं तलवारें!…उत्तराखंड में वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बिना आवश्यक कारण के यात्रा से बचने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन टीमें भी तैयार रखी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में गूंजी गोलियां… पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा वांटेड, जवाबी गोली से हुआ घायल

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में