उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में हथियार की नुमाइश!…ट्रिगर दबते ही चली गोली, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिस्टल दिखाने के दौरान बड़ी घटना सामने आई है। अवैध हथियार के साथ ‘शो-ऑफ’ के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

घटना देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में 19 जून की तड़के करीब 2:30 बजे ओम सिटी स्थित एक किराए के फ्लैट में हुई। यहां हंसराज सैनी अपने दो साथियों गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी और शुभम अग्रवाल के साथ मौजूद था। इसी दौरान हंसराज ने अपने पास रखी पिस्टल साथियों को दिखाते हुए बताया कि उसने इसे करीब 65 हजार रुपये में खरीदा है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों से सजी तस्वीर... विधायक निधि से जन मिलन केंद्र का कायाकल्प, लोगों में खुशी

पिस्टल को जांचने के दौरान गोपाल शर्मा के हाथ से अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली हंसराज की नाक के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में AI का बड़ा दुरुपयोग!...वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फर्जी वीडियो बना कर किया वायरल

घटना के बाद आरोप है कि घायल को अस्पताल ले जाने के दौरान मामले को छुपाने की कोशिश की गई। पुलिस से बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ने का दबाव बनाया गया और कमरे में फैले खून के निशान मिटाने का प्रयास भी किया गया।

इसके बाद आरोपी घायल को स्कूटी से इन्द्रेश अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना में इस्तेमाल पिस्टल को ओम सिटी क्षेत्र की झाड़ियों में फेंक दिया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी को ओम सिटी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी बलवे और मारपीट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में